नीति निगरानी, ​​अनुसंधान एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ

Last updated: अगस्त 24th, 2026


अधिदेश के अनुसार, आयोग गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), स्वैच्छिक संगठनों, विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों, स्वायत्त निकायों, संस्थानों आदि के सहयोग से विशेष अध्ययन करता है तथा सेमिनार/सम्मेलन और कार्यशालाएँ आयोजित करता है। यह प्रकोष्ठ जमीनी स्तर से जानकारी प्राप्त करने और बौद्धिक सुझाव हासिल करने के लिए नागरिक समाज समूहों, शिक्षाविदों, महिला संबंधी मुद्दों पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं तथा लैंगिक अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत अन्य हितधारकों के साथ संवाद करता है। यह प्रकोष्ठ देश में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करता है तथा महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव से उत्पन्न विशिष्ट समस्याओं या परिस्थितियों के संबंध में विशेष अध्ययन या जाँच कराने का आह्वान करता है। साथ ही, यह प्रचारात्मक एवं शैक्षिक अनुसंधान करता है, ताकि सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उपाय सुझाए जा सकें।

अनुसंशाओं के लिए राष्‍ट्रीय महिला आयोग की नीतियां के निरूपण में सहायता करने के लिए सामाजिक संघटन्‍, भरण पोषण एवं तलाकशुदा महिलाएं, सक्रिय पंचायती राज, ठेके पर महिला मजदूर, न्‍यायिक विनिश्‍चयों में जेंडर पक्षपात, पारिवारिक न्‍यायालय, महिलाओं पर विभिन्‍न आयोगों की रिपोर्टों में जेंडर घटक, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, मलिन बस्‍तियों में स्‍वास्‍थ्‍य एवं शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच आदि ।

यह प्रकोष्‍ठ महिलाओं के विकास की प्रगति का मूल्‍यांकन करेगा जिसके लिए अलग-अलग राज्‍यों के लिए जेंडर प्रोफाइल तैयार की जा रही है। यह प्रकोष्‍ठ इस क्षेत्र के विभिन्‍न समस्‍या क्षेत्रों को समझने और इन समस्‍याओं के हल करने के लिए कार्य योजना/ उपचारात्‍मक उपाय सुझाने के लिए राज्‍य सरकारों, सिविल समाज संगठनों, विशेषज्ञों के साथ संगोष्‍ठियों, कार्यशालाओं एवं सम्‍म्‍ेलनों का आयोजन करता है।

पीपीएमआरसी प्रकोष्‍ठ अनेक कार्यकलाप/कार्यक्रम भी शुरू कराता है जो समाज में महिलाओं की खुशहाल जिंदगी में सहायत करेंगे।

  • अनुसंधान अध्‍ययन / विशेष अध्‍ययन रिपोर्टें
  • संगोष्‍ठी / सम्मेलन / कार्यशाला
  • पंचायती राज महिला प्रतिनिधियों के लिए मॉड्यूल
  • हिंसा मुक्‍त घर
  • अनुवीक्षण समिति की बैठकें
  • दिशानिर्देश
  • संगोष्‍ठियों का आयोजन करने और विशेष अध्‍ययन / अनुसंधान अध्‍ययन कराने के लिए आयोग के मुद्दे / विषय / प्राथमिकता क्षेत्र
  • विशेषज्ञ समितियां
  • अधिसूचनाएं / परिपत्र / कार्यालय आदेश
  • अन्‍य पहलें

    गैर सरकारी संगठनों से, जो आयोग से अनुदान के इच्छुेक हैं, नीति के पास अपना पंजीकरण कराने का अनुराध किया जाता है  189.96 KB
    हिंसा-मुक्त घर – महिलाओं का अधिकार राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW), दिल्ली पुलिस और TISS मुंबई का संयुक्त कार्यक्रम 88.40 KB
    अनुसंधान अध्ययन, सेमिनार आदि के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से समापन हेतु लंबित स्वीकृत मामलों की सूची 
    शुद्धिपत्र – अनुसंधान अध्ययनों के लिए वित्तीय सहायता संबंधी संशोधित दिशानिर्देशों में आंशिक संशोधन 1.87 MB
    अपेक्षित दस्ताुवेजों/ प्राप्ति( के अभाव में राष्ट्रीीय / राज्या / क्षेत्रीय संगोष्ठिययों के पुर्व अनुमोदन का निरस्तीककरण
    सेमिनार आयोजित करने और विशेष अध्ययन/अनुसंधान करने के लिए आयोग के मुद्दे/विषय/प्राथमिकता वाले क्षेत्र 2015-16
    संगोष्ठि‍यां, कार्यशालाएं, अनुसंधान अध्यनयन आयोजित करने के प्रस्ताबवों को प्राप्तो करने की तारीख बंद करने महत्वपूर्ण कार्यालय 503.86 KB
    संगोष्ठियां / अनुसंधान अध्य्यन / जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए आयोग के संशोधित मुद्दे 841.93 KB
    संगठनों (एनजीओ) के लिए महत्व‍पूर्ण कार्यालय आदेश  292.35 KB
    संगोष्ठि्यां / अनुसंधान अध्यायन / जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए आयोग के मुद्दे / विषय  1.34 MB
    कानूनी जागरूकता कार्यक्रम 38.01 KB
    पारिवारिक महिला लोक अदालत  37.13 KB
    संगोष्ठिययों / कार्यशालाओं / सम्मेओलनों / जन सुनवाइयों / अनुसंधान अध्यसयनों के लिए दिशानिर्देश 648.07 KB
    अनुसंधान अध्य्यन परियोजनाओं के लिए वित्यसहायता के अनुदान हेतु आवेदन प्रपत्र  640.86 KB
    बैंक गारंटी बांड का प्रारूप  484.38 KB
    भुगतान हेतु ईसीएस 68.23 KB

    निर्देशिका


    क्र.सं. कमरा नं. नाम पद का नाम कार्यालय नंबर फैक्स नंबर इंटरकॉम नंबर ईमेल पता
    1 202 Mr. Neeraj Sharma उप कुल सचिव 26944890 - 205 neeraj[dot]ncw[at]gov[dot]in
    2 307 सुश्री अबगीना आरिफ अनुसंधान सहायक - - 299 abgeena[dot]jmi[at]gmail[dot]com
    3 203 सुश्री मालविका शर्मा सलाहकार - - 229 malvika[dot]ncw[at]nic[dot]in
    4 204 सुश्री अनसूया मुखर्जी काउंसलर - - 281 anasuya[dot]ncw[at]nic[dot]in
    5 205 श्रीमती राकेश रानी अनुसंधान सहायक - - 507 rakeshrani[dot]ncw[at]nic[dot]in